Insta वाली बहन – एक अधूरी पर सच्ची कहानी
एक छोटा सा स्कूल था, जहाँ किताबों से ज्यादा दिलों की कहानियाँ लिखी जाती थीं।
वहीं एक लड़का था — जिसे एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत हो गई। लेकिन लड़की ने कभी वैसा महसूस नहीं किया। उसका दिल साफ़ था — वो बस पढ़ाई और खुद की इज्जत में यकीन रखती थी।
स्कूल में दो दोस्त थे — एक को सब राजू कहते थे और दूसरा वीर। इन दोनों ने उस लड़की को अपनी बहन बना लिया था। वो उसकी हिफ़ाज़त, इज्जत और मुस्कुराहट के रक्षक बन गए थे।
समय गुज़रा… किसी को मजबूरी में स्कूल छोड़ना पड़ा, किसी को नए सपनों की तलाश में बिछड़ना पड़ा। राजू अब बनारस चला गया, अकेला, चुपचाप… किसी से बात नहीं, बस एक रिश्ता याद रहा — वो बहन।
2025 में इंस्टाग्राम के ज़रिये पुराने धागे फिर से जुड़ने लगे। वही बहन — नीला — फिर से Insta पर आई।
वही लड़का — जिसने पहले प्यार किया था — अब और अंधा हो चुका था मोहब्बत में। उसने फिर से नीला को मैसेज करना शुरू किया। नीला ने साफ़ कह दिया — "मैं प्यार नहीं करती, और ना ही करना चाहती हूँ।"
लेकिन लड़का नहीं माना… दोस्ती का बहाना लेकर करीब आने लगा, फिर धमकियाँ… "अगर तू प्यार नहीं करेगी, तो मैं जान दे दूँगा।"
नीला डरने लगी… लेकिन वो अकेली नहीं थी — उसके भाई राजू और वीर थे।
राजू ने हर रोज़ उसे समझाया — "बहन, तू सही है। डर मत, हम हैं तेरे साथ। तू कोई ग़लती नहीं कर रही — तू बस खुद की इज्जत बचा रही है।"
धीरे-धीरे नीला ने डर से लड़ना सीखा। उसने लड़के को ब्लॉक कर दिया। लेकिन वो लड़का उसके भाई से जा बोला — "आपकी बहन मुझसे बात करती थी।"
अब तूफ़ान आया… नीला टूट गई… और एक दिन अचानक Insta से गायब हो गई।
अब राजू और वीर हर दिन Insta खोलकर बस एक नाम सर्च करते हैं — ❝नीला❄️❞ लेकिन स्क्रीन कहती है — "No users found..."
ये अधूरी कहानी नहीं, अधूरे रिश्तों का दर्द है… जहाँ भाई ने बहन को टूटने नहीं दिया… और बहन ने इज्जत की कीमत चुकाई।
0 Comments